
गोवा से ट्रेन के माध्यम से शुक्रवार सुबह तीन बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद छह बसों के माध्यम से 133 लोगों को जिला चंबा लाया गया। जिले में लाए गए लोगों में चंबा के 47, चुवाड़ी के 62, डलहौजी के 14, भरमौर के 10 लोग शामिल हैं। उक्त सभी लोगों की सांझी नाला चेक पोस्ट पर स्वास्थय जांच की गई, जिसके उपरांत उन्हें दोपहर का भोजन करवाने के बाद उनके घरों में भेज दिया गया। घर पहुंचने पर उक्त लोगों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
तहसीलदार सरताज सिंह पठानिया ने बताया उक्त सभी लोग चूंकि ग्रीन जोन से आए हैं इसलिए उन्हें होम कवारंटाइन किया गया है। पठानिया ने कहा कि उक्त लोगों को होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन करना होगा। उक्त लोगों में से अगर कोई व्यक्ति सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।