
हिमाचल के 80 पूर्व सैनिक टीजीटी बनना चाहते हैं। शिक्षा विभाग में 15 फीसदी कोटे के आधार पर पूर्व सैनिकों के पद भरे जाएंगे। बीते 15 फरवरी को शिक्षा विभाग में साक्षात्कार का आयोजन किया गया था।
प्रथम चरण में नौकरी के लिए दावेदारी पेश करने वाले पूर्व सैनिकों के प्रमाण पत्रों को सबमिट किया गया है। अब इनके प्रमाण पत्रों की जांच होगी। निर्धारित मापदंड पूरा करने वाले पूर्व सैनिकों को शिक्षा विभाग में नौकरी मिलेगी। सैनिक कल्याण बोर्ड की मानें तो योग्य पूर्व सैनिकों का एक पैनल तैयार किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित मापदंड पूरा करने वाले पूर्व सैनिकों को नौकरी मिलेगी। प्राथम चरण में प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अब राज्य सैनिक बोर्ड ने आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
टीजीटी के लिए 80 पूर्व सैनिकों ने दावा पेश किया है। हालांकि विभाग ने इस बार 76 को ही कॉल लेटर जारी किए थे। विभाग ने सार्वजनिक कर दिया था कि योग्य कोई भी पूर्व सैनिक इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकता है। इसके चलते 80 पूर्व सैनिकों ने शिक्षा विभाग में जॉब करने में रूची दिखाई।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।