
आज के कैबिनेट निर्णय
.
विभिन्न पदों पर नियुक्तियां होंगी..
कैबिनेट ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 819 पद भरने की मंजूरी दी है। इनमें जेबीटी के 532, भाषा अध्यापकों 35, शास्त्रियों 133, टीजीटी (कला) 104, टीजीटी (नॉन मेडिकल) आठ और टीजीटी (मेडिकल) के सात पद शामिल हैं। सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।बैठक में पैरा कार्यकर्ताओं के 1578 पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें 417 पैरा पम्प ऑपरेटर, 287 पैरा फीटर और 874 बहुद्देश्यीय कार्यकर्ता शामिल हैं। बागवानी में कनिष्ठ टेक्नीशियन के 16 पद, सिविल जज के 11 पद भरे जाएंगे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।