
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिन्द्रनगर में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत और दो अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जोगिंद्रनगर में बसाहीधार में धानागढ़ में गुरुवार रात को 12 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। 250 फीट गहरी खाई में वाहन गिरा है। सुबह घास काटने गई महिला ने हादसा ग्रस्त वाहन देखा तो अन्य लोगों को मामले की सूचना दी। इसके बाद घायलों को मौके से निकाला गया। स्थानीय लोगों ने घायलों और शवों को सड़क तक पहुंचाया। अब तक मिली जानकारी में पता चला है कि घायल और मृतक कांगड़ा जिला के रहने वाले हैं। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है। डीएसपी पधर का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।