15 किलो चरस सहित, 2 महिलाएं गिरफ्तार
December 28th, 2019 | Post by :- | 259 Views

कुल्लू पुलिस ने मनीकर्ण में नेपाल से लाई जा रही 15 किलो 420 ग्राम चरस के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यहां खास यह भी है कि पहले मनीकर्ण घाटी को चरस की खेती के लिए जाना जाता था, और अब यहां बाहर से नसे का सामान लाया जा रहा है।

माना जा रहा है कि नए साल के चलते ये चरस कसोल में बेची जानी थी। गुप्त सूचना के आधार पर मणिकर्ण पुलिस नें, पंजाबी चूल्हा के पास नाका लगाया था। इसी दौरान रात करीब 2 बजे एक स्विफ्ट गाड़ी आई, गाड़ी में सवार श्रेया थापा सागर 26 साल के पास 10.190 किलोग्राम चरस और विष्णु कला 32 साल के पास 5.212 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दोनों कपिलवस्तु, लुंबिनी नेपाल की रहने वाली हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।