
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शराब पर टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी। अअब प्रदेश में कर्फ्यू में अब सात घंटे की छूट मिलेगी। जिलों के उपायुक्त अपने स्तर पर समय निर्धारित करेंगे। अभी पांच घंटे की छूट मिल रही है और अधिकतर जिलों में इसकी टाइमिंग सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक है। सरकार ने शराब पर कोविड-19 सेस लगाने का फैसला लिया है। इससे सरकार को 100 करोड़ अतिरिक्त आय होगी। शराब की एक बोतल पर पांच से 25 रुपये तक सेस लगाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में भर्तियों पर स्थाई रोक लगाई गई है। अब प्रदेश में केवल जरूरी पदों को ही सृजित किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में आज कई प्रस्ताव अस्वीकार किए गए। 17 मई तक हिमाचल प्रदेश में बसें नहीं चलेगी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। वाकनाघाट में कौशल विकास का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलेगा। सरकार ने सभी विभागों से बजट का विवरण तलब किया है।
बाहर से हिमाचल आने वाले व्यक्तियों की कड़ी मेडिकल जांच होगी। इसके बाद ही क्वारंटाइन पर भेजे जाएंगे। सरकार ने सभी विभागों बोर्डों निगमों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों से कोविड-19 फंड में अंशदान करने की अपील की है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।