
चम्बा : सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों ने हड़ताल शुरू हो गई है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक के आहवान पर की गई। दो दिवसीय इस हड़ताल के पहले दिन वीरवार को जिले के सभी सरकारी बैंक बंद रहे। इससे बैंकों में कोई लेनदेन नहीं हुआ। नैशनल कंन्फीडरेशन ऑफ बैंक इप्लाय ( एन.सी.बी.) के जिला प्रवक्ता अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक कर्मियों की हड़ताल केंद्र सरकार के बैंकों के निजीकरण के फैसले के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि चम्बा में वीरवार को बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते सभी सरकारी बैंकों पर ताला लगा रहा।
इससे बैंकों में कोई कामकाज नहीं हुआ है और उपभोक्ताओं को मुश्किलें उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि देशभर में हजारों बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। सरकार बैंकों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। इससे जहां बैंक कर्मियों का भविष्य अधर में लटक जाएगा, वहीं निजी बैंकों में लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं है। देश भर की गरीब जनता तक लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम सरकारी बैंक करते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी बैंकों में हड़ताल रहेगी। एन.सी.बी. के सदस्य शहर में एक आक्रोश रैली भी निकालेंगे। अगर सरकार नहीं जागी तो अनिश्चिकाली हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर भारतीय स्टैड बैंक ऑफ इंडिया से विनोद कुमार, संजीव कुमार, अनिल, नितिन आदि मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।