पंजाब से बड़ी खबर, अब ‘एक विधायक-एक पेंशन’ कानून हुआ लागू #news4
August 13th, 2022
| Post by :- Ajay Saki
| 101 Views

चंडीगढ़। पंजाब में अब ‘एक विधायक, एक पेंशन’ कानून लागू हो गया है और दशकों पुराने एक से ज्यादा पेंशन मिलने वाले कानून का अंत हो गया है। पंजाब में मान सरकार की तरफ से पास किए गए बिल को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मंजूरी मिलने के बाद नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘गवर्नर ने एक विधायक-एक पेंशन बिल को मंजूरी दे दी है। सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है। इससे जनता के लिए काफी टैक्स की बचत होगी।’
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।