
सोलन : चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर चक्की मोड़ से हल्के वाहनों के बाद अब बसों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। अभी तक दोनों ओर से बसें चक्की मोड़ तक ही आ रही थीं। बुधवार को चक्की मोड़ पर न तो बारिश हुई और न पहाड़ से भूस्खलन हुआ। इसे देखते हुए ही जिला प्रशासन ने दोपहर बाद बसों की आवाजाही को शुरू करने का निर्णय लिया। मंगलवार को ट्रायल बेस पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की कुछ बसों को भी चलाया गया था।
यदि सब कुछ ठीक रहा तो शुक्रवार तक बड़े वाहनों की आवाजाही को बहाल कर दिया जाएगा। अभी तक बड़े वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्गों से ही होगी। शिमला की ओर से आने वाले बड़े वाहन जुब्बड़हट्टी कुनिहार-रामशहर से नालागढ़ होते हुए चंडीगढ़ की ओर जा सकते हैं। इसी तरह सोलन की ओर बड़े वाहन कुमारहट्टी, नाहन व कालाअम्ब से दिल्ली व चंडीगढ़ की ओर जा सकते हैं। डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चक्की मोड़ से बसों की आवाजाही को शुरू कर दिया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो शुक्रवार तक बड़े वाहनों की आवाजाही को भी बहाल कर दिया जाएगा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।