
हिमाचल प्रदेश सरकार ने अभी बसें न चलाने का निर्णय लिया है। शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में मंत्रियों ने कहा बसें चलाई तो अभी तक कि मेहनत पर पानी फिर जाएगा। प्रदेश से कर्फ्यू हटा दिया गया है, अब लॉकडाउन चलेगा।
सरकार ने लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों पर ऐसा किया है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आर्थिक सुधारों को लेकर रणनीति बनाई गई। पुरानी एक्साइज पॉलिसी 31 मई तक जारी रहेगी। पहली जून से नई पॉलिसी लागू होगी।
शराब दुकानों व टोल बैरियर लाइसेंस शुल्क 22 मार्च के बाद से इनके खुलने तक माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा पुराना कोटा उठा सकेंगे। टोल बैरियर 31 मई तक चलेंगे। अगला पीरियड पहली जून 2020 से 31 मई 2021 तक रहेगा।
इसके अलावा अंशकालीन कर्मचारी आठ साल के सेवाकाल के बाद नियमित होंगे। सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत एक लाख से अधिक मजदूरों को मासिक 2 हजार के हिसाब से 20 करोड़ का भुगतान सरकार कर चुकी है। आने वाले समय में इन मजदूरों को 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 120 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।