
चम्बा : जिला चम्बा की समृद्ध संस्कृति को देश भर प्रचारित करने वाली रीतिका ठाकुर को अमृतसर में जसपाल भट्टी अवार्ड मे नवाजा गया। रीतिका ठाकुर चम्बा की रहने वाली है। इस कलाकारा ने देश भर में विभिन्न मंचों पर हिमाचल प्रदेश कर प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रीय स्तर पर चम्बा की संस्कृति को प्रसतुत कर खूब वाहवाही लूटी है। 26 जनवरी 2017 को दिल्ली गणतंत्र दिवस पर चम्बा रुमाल की झांकी में अपनी मनभावन प्रस्तुति दी।
इसके अलावा पंजाब राज्य को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया है। 2018-2019 में उन्होंने दिल्ली गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी मे भाग लिया और 2019 मे पंजाब की झांकी तीसरे स्थान पर रही। रीतिका ठाकुर ने कई हिमाचली गीतों में भी अभिनय कर सब दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा पंजाबी, हिंदी, और डोगरी गीतों में भी उन्होंने अभिनय किया है। रीतिका ठाकुर एक एंकर भी है जो हिमाचल, पंजाब और जम्मू में मंच संचालन कर अपने जिला चम्बा का नाम रोशन करती आ रही है। जसपाल भट्टी अवार्ड हर साल उनकी याद में इडियट क्लब आर्गोनाइजेशन की ओर से करवाया जाता है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।