
धर्मशाला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व कांग्रेस सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली के निवास स्थान मजदूर कुटिया पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जीएस बाली के निधन पर उनके बेटे व स्वजन से मिलकर संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने 1998 समय को याद करते हुए कहा कि जीएस बाली का व्यक्तित्व जीवंत था। वह हर काम अलग तरीके से करते थे। जीएस बाली उन चुनिंदा व्यक्तियों में थे जिनकी न सिर्फ अपनी पार्टी बल्कि हिमाचल राजनीति से जुड़े हर व्यक्ति के दिल में खास जगह थी।
कांगड़ा के विधायक पवन काजल की माता के निधन पर शोक व्यक्त करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ।
वहीं, उन्होंने कांगड़ा के विधायक पवन काजल के घर पर जाकर उनकी माता के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा, हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती, जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।
सात नवंबर को होगी शोक सभा अनूप जलोटा भजन गायन से देंगे श्रद्धाजंलि
स्व. जीएस बाली के घर में सात नवंबर रविवार को शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे घर में पूजन होगा। इसके बाद 11 से एक बजे तक शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भजन गायक अनूप जलोटा यहां पर अपने भजनों से स्वर्गीय जीएस बाली को अपने श्रद्धासुमन भी अर्पित करेेंगे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।