
गंगथ : गंगथ पंचायत में जहरीला पानी पीने से एक परिवार के 5 सदस्यों के बीमार होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार जहरीला पानी पीने से गंगथ के पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह (60), उनकी पत्नी पूर्व प्रधान रजनी देवी (55), पुत्र चनदीप सिंह (33), संदीप सिंह (29) और बहू पूर्णिमा देवी (28) की हालत खराब होने के चलते गंगथ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से कुलदीप सिंह, रजनी देवी और पूर्णिमा देवी की हालत ज्यादा नाजुक है, जिसके चलते उन्हें गंगथ से नूरपुर अस्पताल में रैफर कर दिया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।