कांग्रेस सेवा दल के सचिव ठाकुर रविंद्र पाल ने थामा आप का दामन, कांग्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात #news4
April 2nd, 2022 | Post by :- | 310 Views

जोगिंद्रनगर : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव ठाकुर रविंद्र पाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद एक प्रैस कॉन्फ्रैंस की। उन्होंने आज पहली बार आम आदमी पार्टी के मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव व कांगड़ा के प्रभारी के तौर पर 14 वर्ष तक कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सेवादल के मंच में काम किया। उन्होंने कहा कि मैं इस विषय में किसी पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और वंशवाद व भाई-भतीजावाद ज्यादा होने की वजह से जमीनी स्तर के कार्यकर्ता का कोई सम्मान न होने की वजह से कांग्रेस पार्टी में काफी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।

इसी कड़ी में उन्होंने अपने करीबियों के साथ गहन मंथन किया व आम आदमी पार्टी में जाने का निर्णय लिया और धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि सेवादल मंडल अध्यक्ष राजकुमार, महिला अध्यक्ष सरोज कुमारी,यंग ब्रिगेड के जिला मंडीअध्यक्ष मनोज कुमार, कैप्टन ओमप्रकाश, बलदेव राणा,राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, नागेश भाटिया, कांग्रेस सेवादल जिला मंडी सचिव राजमल, रोशन लाल तथा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। ठाकुर रविंद्र पाल ने कहा कि आज सभी लोग दोनों पार्टियों से तंग आ चुके हैं पर अब लोगों के पास तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी के रूप में सामने आ चुका है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।