
दुनिया में करोनावायरस से अब तक दो लाख 48 हजार 241 लोगों की मौत हो चुकी है। 35 लाख 68 हजार 143 संक्रमित हैं, जबकि 11 लाख 57 हजार 248 ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में संक्रमण के 11 लाख 88 हजार 421 केस हैं। यहां सबसे ज्यादा 68 हजार 602 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, न्यूजीलैंड में सात हफ्ते में पहली बार 24 घंटे में संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला। वहीं, जर्मनी में 25 मार्च के बाद सबसे कम 43 लोगों की जान गई। इसके साथ ही देश में अब तक 6692 लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 11,88,122 | 68,598 | 1,78,263 |
स्पेन | 2,47,122 | 25,264 | 1,48,558 |
इटली | 2,10,717 | 28,884 | 81,654 |
ब्रिटेन | 1,86,599 | 28,446 | उपलब्ध नहीं |
फ्रांस | 1,68,693 | 24,895 | 50,784 |
जर्मनी | 1,65,664 | 6,692 | 1,30,600 |
रूस | 1,34,687 | 1,280 | 16,639 |
तुर्की | 1,26,045 | 3,397 | 63,151 |
ब्राजील | 1,01,147 | 7,025 | 42,991 |
ईरान | 97,424 | 6,203 | 78,442 |
ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।