
कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीएस बाली ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि जयराम सरकार कांगड़ा जिले से भेदभाव कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। कांगड़ा हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तारीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र और राज्य की तरक्की के लिए हवाई और सड़क कनेक्टिविटी होना बहुत जरूरी है। सरकार को भविष्य को देखते हुए सुनिश्चित करना चाहिए कि विस्तारीकरण से आम आदमी को कम से कम दिक्कत हो। गरीब का कम से कम विस्थापन हो। आरोप लगाया कि भाजपा शासन में फोरलेन को टू लेन के तौर पर विकसित किया जा रहा है। केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास एक साल पहले केंद्रीय मंत्री ने किया। आज दिन तक निर्माण कार्य में एक भी ईंट नहीं लगी है।
सरकार सस्ती बिजली बेचकर दूसरे राज्यों से महंगी दरों पर खरीद रही है। सीमेंट के दाम आसमान को छू रहे हैं। प्रदेश में शराब सस्ती होने से युवा पीढ़ी पर विपरीत असर पड़ेगा। सीएम कह रहे हैं कि कांगड़ा वाले उनका साथ नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनका साथ तो कांगड़ा वासियों ने लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी को जिता कर दिया था।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।