
पांवटा साहिब : सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत यमुना नदी में नहाते समय 3 बच्चे नदी के बीचोंबीच फंस गए। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर तक खूब बारिश हुई। इसी के चलते यमुना, गिरि और बाता नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। इसी बीच यमुना नदी में नहाते समय तीनों बच्चे फंस गए। ये देखकर एक बार तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए थे। यमुना घाट पर तैनात गोताखोर शिवा, राजेंद्र और लक्की ने ट्यूब के जरिए बच्चों को रैस्क्यू कर किनारे पहुंचाया। तीनों बच्चों की उम्र 11 साल के आसपास है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि तीनों बच्चों को पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले ही गोताखोरों द्वारा निकाल लिया गया था। उन्होंने लोगों से बरसात के दौरान नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।