
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के कमरऊ में शादी समारोह के दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया। इस हादसे में आधा दर्जन लोग गिरकर घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौत हो गई। तीन घायलों को पांवटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब बारात जा रही थी। एक पुराने मकान की छत पर बारात देखने के लिए लोग बैठे थे। अचानक मकान का छज्जा गिर गया। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। सत्या देवी (65) पत्नी केदार सिंह निवासी शिकाडो तहसील कमरऊ को घायल अवस्था मे पांवटा लाया गया। पांवटा अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायलों में काव्या शर्मा (2) पुत्री मामराज शर्मा, नारायणी देवी (55) पत्नी गुमान सिंह, काव्यांश (3) पुत्र सुरजीत सिंह शामिल हैं। डीएसपी पांवटा सोमदत ने हादसे की पुष्टि की है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।