सात हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगा शिक्षा विभाग, निदेशालय ने भेजा प्रस्ताव
October 27th, 2019
| Post by :- Ajay Saki
| 213 Views

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सात हजार बहुउद्देशीय कर्मचारियों की भर्ती होगी। अंशकालिक जलवाहकों के पद डाइंग काडर होने से सरकार ने यह फैसला लिया है। बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों से स्कूलों में विभिन्न तरह के काम लिए जाएंगे। मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने यह प्रस्ताव भेजा है। यह जलवाहक के अलावा हर तरह का काम करेंगे। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकाघाट के भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया था कि हिमाचल के स्कूलों में अंशकालिक जलवाहकों को लगाने की पॉलिसी 1991-92 से है। 14 साल से कर्मचारियों को नियमित करने की नीति है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।