बारिश से प्रदेश में अनुमानित 4 हजार करोड़ रुपए का नुक्सान : सुक्खू
July 10th, 2023 | Post by :- | 35 Views

नादौन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल को प्राकृतिक आपदा से हुई भारी क्षति के मध्य नजर हिमाचल को केंद्र सरकार सेराष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री अधिकारियों से हुए बारिश से हुए नुक्सान व फंसे लोगों को रैस्क्यू किए जाने की रिपोर्ट लेते रहे तथा संबंधित डी.सी. व एस.पी. को इस संदर्भ में दिशा निर्देश देते रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रदेश को लगभग 4 हजार करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। 400 से 500 पर्यटक कुल्लू, मनाली, लाहौल व किन्नौर आदि जगहों पर फंसे हुए हैं। उनके रैस्क्यू के लिए टीमें दिन रात लगी हुई हैं। राहत व वचाव का कार्य दिन रात चला हुआ है।

उन्होंने कहा कि लोगों की सहायता के लिए राहत शिविर लगाए गए हैं जिनके माध्यम से खाद्य सामग्री, दवाईयां, टैंट व अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा से लारजी प्रोजैक्ट भी पानी में डूब गया है। उन्होंने बताया कि राहत कार्यों व बचाव के लिए सरकार के 1100, 1070 और 1077 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सुक्खू ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा बारे व आपदा में हुए नुक्सान बारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जुन खड्गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि इस समय राजनीति करने का समय नहीं है हम सबको मिलकर इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि  आगामी 24 घंटे भी खतरे के हैं भारी वर्षा का अलर्ट जारी है इसलिए लोग घरों में ही सुरक्षित रहें। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि इस प्राकृतिक आपदा के समय राजनीति करने की बजाय आपदा से निपटने में सहायता करें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।