
धौलासिद्ध प्रोजैक्ट के पास तथा नादौन उपमंडल के तहत आने वाले गांव बड़ा, जलाड़ी, बटाली के पास लगती ब्यास नदी में शिकारियों द्वारा मछलियों का ग्रेनेड से अवैध शिकार किया जा रहा है। मछलियों के अवैध शिकार पर ङ्क्षचता जाहिर करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी व समाजसेवी मिलाप चंद चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक जीवन चक्र से शिकारी छेड़छाड़ कर रहे हैं तथा विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा से इस तरह की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ग्रेनेड से मछलियों का शिकार करने से जल संपदा का भी नुक्सान हो रहा है जोकि ङ्क्षचता का विषय है। धौलासिद्ध प्रोजैक्ट में दोनों तरफ ही ग्रेनेड फैंके जा रहे हैं, जोकि चिंता का विषय है। इससे वहां पर काम करने वाले मजदूरों की जान के साथ-साथ तथा डैम को भी खतरा है। उन्होंने विभाग से अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग भी की है। इस मौके पर केवट पंथ समाज के सोहन लाल, सुखदेव सिंह, मस्त राम, मुल्तान सिंह, करतार सिंह, जसवंत सिंह, सचिन, मुकेश कुमार, देवराज इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।