
हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिस्चार्ज होने के बाद वे सरकारी हेलीकॉप्टर में चंडीगढ़ से वापस शिमला भी पहुंच गए हैं। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह 22 दिन तक पीजीआई में दाखिल रहेए वे अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं। जिसके बाद आज उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें 16 सितंबर को आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया था और तीन दिन बाद 19 सितंबर को आईजीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, अब 22 दिन बाद उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई से छुट्टी दी गई है। वीरभद्र सिंह का हाल जानने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पं सुखराम के अलावा कांग्रेस ने वरिष्ट नेता पीजीआई गए थे।
सीएम जयराम ठाकुर ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के अस्पताल में एडमिट होने के दौरान वह उनके और उनके परिवार के संपर्क में रहे हैं। साथ ही डॉक्टरों से भी बात की है। सबने कहा कि वह अब ठीक हैं। वह स्वास्थ्य होकर परिवार के बीच आराम करें। सरकारी हेलीकॉप्टर भेजे जाने के सवाल के जवाब में कहा कि मानवीय दृष्टिकोण भी होना चाहिए। आखिरकार वीरभद्र सिंह ने लंबे समय तक हिमाचल के लिए योगदान दिया है, ऐसे में वह अस्वस्थ हैं तो इतना तो बनता है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।