नग्गर के बागवान ने हिमाचल में सेब की लेट वैराइटी को किया तैयार … #news4
November 20th, 2022 | Post by :- | 122 Views

नग्गर के बागवान ने हिमाचल में सेब की लेट वैराइटी को तैयार किया है। जहा इस वक़्त तक हिमाचल में सेब का सीजन खत्म हो जाता है। वही अब इस लेट वैरायटी ‘पिंक लेडी’ से बागवानों को बेहद फायदा होने की उम्मीद है। बागवान गंगाधर शर्मा ने अपने दोस्त जॉन ब्रूनफील्ड से 3 साल पहले न्यूज़ईलैंड से पिंक लेडी की साइन वुड मंगवाई थी। और ‘रेड डिलीशियस’ के बड़े पेड़ पर ग्राफ्ट करके इसका ट्रायल किया था। अब 3 साल बाद इसके रिजल्ट सामने आये है। इस पेड़ पर एक तरफ ग्रैनी स्मिथ और एक तरफ पिंक लेडी सेब लगे हुए है।

बागवान को उम्मीद है कि सेब की ये वैराइटी हिमाचल के बागवानों को देर तक मार्किट में एप्पल लाने ले मौका देगी। और इससे बागवानो की आमदनी में भी खासा इजाफ़ा होने को उन्हें पूरी उम्मीद है।
फिलहाल जहा नवंबर महीने तक बाज़ारो में सेब का सीजन खत्म हो जाया करता था। सेब की इस लेट वैरायटी से लोगों देर तक बाज़ारो में ताज़े सेबों का मज़ा ले पाएंगे। जहा हिमाचल में पहले ग्रैनी स्मिथ ही एक हरे सेब की लेट वैरायटी हुआ करती थी। अब ये नई पिंक लेडी की रसीली वैरायटी बागवानों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।