
घुमारवीं : खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जमीन स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। कार्यकर्ताओं के बिना किसी भी मुकाम को हासिल करना मुश्किल है। हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाता है। भाजपा का हर कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहा है।
राजिद्र गर्ग ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य पर घुमारवीं भाजपा की ओर से गाहर पंचायत के भटेड़ में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत की। गर्ग ने अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गर्ग ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को टोपी व शाल पहनाकर सम्मानित किया। बकौल राजिद्र गर्ग, घुमारवीं क्षेत्र में प्रभावशाली कार्यकर्ता कई वर्ष से पार्टी के साथ जुड़कर सेवा कर रहे हैं। उन कार्यकर्ताओं को देखकर सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। भाजपा आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की प्रगृति के लिए हर तरह से कार्य कर रहे हैं। मोदी आज अटल बिहारी बाजपेयी के पदचिह्नों पर चलते हुए भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। इस कारण आज भारत विशाल शक्ति के तौर पर खड़ा है।
सम्मान समारोह में मोहर सिंह ठाकुर, लश्करी राम शर्मा, सूरत राम ठाकुर, कैप्टन राम सिंह ठाकुर, कृष्ण सिंह ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, सुरेश ठाकुर, गीता देवी, लच्छमन दास, लेख राज, रूप सिंह, सोहन सिंह, अमरनाथ भारद्वाज, चुनी लाल लखनपाल, जयसी राम, जगत राम शर्मा, नंद लाल शर्मा, अमरनाथ शर्मा, लेख राम, कृष्णु राम शर्मा, जगदीश शर्मा, ज्ञानू राम, मिलखी राम, नंद लाल, रूप लाल, कैप्टन ज्ञान चंद, डंडू राम, ज्ञान चंद, राम दास, जगदीश चंद धीमान आदि को सम्मानित किया गया। कल मंडी चलने का आह्वान
राजिद्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 दिसंबर को मंडी आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों से 27 दिसंबर को मंडी चलने का आह्वान किया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।