
मंडी, 30 अक्तूबर: विधायक राकेश जमवाल ने आज सुन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोटी के गांव भन्तरेहड़ में मुख्यमंत्री खेत सरंक्षण योजना के तहत लगभग 16 लाख 38 हजार की लागत से स्थापित सौर उर्जा बाढ़ का लोकापर्ण किया।
इसके उपरान्त कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानांे के उत्थान हेतु कृतसंकल्प है इसके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगनी करने के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जा रही है। जिनसे उन्हें लाभ प्राप्त हो।
उन्होंने भन्तरेहड़ में स्थापित सौर उर्जा बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना में गांव की लगभग 10 हैक्टेयर भूमि को जंगली जानवरों से सुरक्षित किया गया है जिससे 41 किसान परिवारों को लाभ होगा। इस बाढ की लम्बाई 2117 मीटर है। मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना से किसानों की फसल को जंगली जानवरों से बचाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा सरकार द्वारा सौर उर्जा बाढ़ बन्दी के लिए सरकार द्वारा 85 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से प्राकृतिक खेती करने का आहवान भी किया तथा कहा कि प्राकृतिक खेती से हमंे उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगें। प्राकृतिक खेती में खर्च कम होगा व किसनों को इससे अधिक लाभ होगा।
कैप्टन रोशन लाल वर्मा ने मुख्यतिथि का स्वागत किया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, ग्राम पंचायत बरोटी के प्रधान लेख राज शर्मा, कृषि विकास अधिकारी डॉ0 संजय ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नीलम ठाकुर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बैरागी राम, कृषि वैज्ञानिक डॉ0 एल0के0शर्मा, कृषि विकास अधिकारी डॉ0 योगराज, नायब तहसीलदार अतर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।