
शिमलाः हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार के चलते एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा प्रदेश की राजधानी शिमला के तहत आते ठियोग उपमंडल का है।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के मुताबिक कार नबंर HP10B-1907 में सवार होकर 5 लोग छेला से कोटखाई की ओर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में कार की तेज रफ्तारी के चलते चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
इस हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने एबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। उधर, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थला का जायजा लिया। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।