24 घंटे में कोरोना के 896 नए केस, 37 लोगों की मौत; 515 मरीज हुए ठीक और कुल 206 मौतें
April 10th, 2020 | Post by :- | 320 Views

भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या शुक्रवार (10 अप्रैल) को बढ़कर 6,761 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 206 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 6,039 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 896 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 37 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है और 516 (1 माइग्रेटेड) मरीज अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने ने कहा, “महाराष्ट्र में सबसे अधिक 97 मौतें हुई हैं और वहीं, गुजरात में संक्रमण के चलते 17 लोगों की जान गई है। अब तक उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 515 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।” देश के 27 राज्य और सभी केंद्र शासित प्रदेशों में से कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले 1,364 महाराष्ट्र से ही आए हैं। इसके बाद 898 मामलों के साथ दिल्ली दूसरे, जबकि 834 मामलों के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है।

गौरतलब है कि भारत में कोरोनावायरस की रोकथाम के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा 24 मार्च की मध्यरात्रि से 21 दिनों का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन घोषित किया गया है।

पढ़ें, Coronavirus India Live Updates:

– देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 206 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 6,039 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 896 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 37 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है और 516 (1 माइग्रेटेड) मरीज अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय

– कल, हमने 16,002 टेस्ट किए जिनमें से केवल 0.2% मामले पॉजिटिव पाए गए हैं: लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव स्वास्थ्य मंत्रालय

– अभी तक 503 लोग ठीक हो चुके हैं, कल से आज तक 678 नए मामले सामने आए हैं, देशभर में कुल मामले 6412 हो चुके हैं। अभी तक 199 मौत हुई हैं जिसमें से 33 मौत पिछले एक दिन में हुई हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल #COVID19

– #COVID19 मामले उत्तर प्रदेश में 431 तक बढ़ गए हैं, 21 नए मामले आज सामने आए हैं। अभी तक 32 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 8671 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है और 459 अन्य लोग आइसोलेशन वार्ड में हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

– राजस्थान में आज कोरोना पॉजिटिव के कुल 57 और नए मामले आने के साथ ही यहां पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 520 पर पहुंच गई है। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि जयपुर में घर-घर सर्वे के बाद लिए गए सैम्पल में 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। जैसलमेर के सैन्य क्षेत्र में रखे गए आठ और नागरिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर जोधपुर के नागौरी गेट क्षेत्र में आठ पॉजिटिव मिले हैं, ये सभी पहले से पॉजिटिव के नजदीकी हैं।

– गुजरात में कोरोना वायरस के 21 नए मामले मिले।

– पिछले 12 घंटे में कोरोना से रिकॉर्ड 30 मौतें हुई हैं। वहीं, 547 नए मरीज सामने आए हैं। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई हैं। वहीं, अब तक 199 लोगों की मौत हुई है।

– राज्यों की स्थिति पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। राज्य मंत्रिमंडल ने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के वेतन में अगले साल मार्च तक 30 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है।

 लॉकडाउन ने अकेले रहने वाले बुजुर्गों की परेशानी बढ़ा दी है। घर पर राशन-दवा पहुंचाना वाला कोई नहीं है। कई अन्य कामों में भी दिक्कत हो रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग अपनी तकलीफ बयां कर रहे हैं।

 मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए 62 वर्षीय डॉक्टर की गुरुवार सुबह मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से किसी डॉक्टर की मौत का संभवत: यह पहला मामला है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।