कांग्रेस में बवाल, धर्मशाला से प्रत्याशी विजय इंद्र बोले- सुधीर ने दिया भाजपा का साथ
October 23rd, 2019
| Post by :- Ajay Saki
| 155 Views

धर्मशाला उपचुनाव परिणाम से पहले ही कांग्रेस में बवाल मच गया है। धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने प्रेस वार्ता कर कहा कि सुधीर ने भाजपा का साथ दिया है। उन्होंने प्रेसवार्ता की शुरुआत में ही कहा कि वह शेर चूहे-महात्मा की कहानी सुनने नहीं आए हैं। प्रचार के अंतिम दिन सुधीर शर्मा ने बैठक में न उन्हें बुलाया, न ही कांग्रेस या उसके पक्ष में वोट करने का आह्वान किया। पार्टी प्रत्याशी ने कहा कि सुधीर शर्मा के गृह पोलिंग स्टेशन में मतदान के दिन कांग्रेस का बूथ नहीं लगाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, जीएस बाली, सांसद विप्लव ठाकुर, चंद्र कुमार सहित सभी नेताओं ने उनका साथ दिया। विजय के इस बयान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में भी खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि उपचुुनाव में उनका साथ या प्रचार न करने वाले नेताओं की सूची तैयार की गई है, जिसे जल्द अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।