Shimla में पहाड़ का बड़ा हिस्सा धंसा, देखते ही देखते चपेट में आए कई घर
August 15th, 2023 | Post by :- | 30 Views

शिमला : शिमला के कृष्ण नगर में बारिश का कहर फिर से बरपा हैl राजधानी के कृष्णा नगर वार्ड में एक पहाड़ खिसका है। इसकी चपेट में करीब 10 से अधिक घर आए हैं। इस खौफनाक मंजर का एक वीडियो भी सामने आया है। इसके नीचे शहर का स्लॉटरहाउस भी चलता था यह पूरी तरह से मलबे में गायब हो गया है।

ऐसी आशंका है कि स्लॉटर हाउस में काम करने वाले कई मजदूर इसके साथ ही दबे हो सकते हैं। इस मामले की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन से लेकर सभी अधिकारी मौके की तरफ रवाना हो रहे हैं।

थोड़ी ही देर में शुरू होगा रेस्क्यू ऑपरेशन

उम्मीद है कि आने वाले 2 से 4 घंटे में यहां पर भी लोगों को निकालने का काम शुरू हो जाएगा लेकिन शहर में हुए इस दूसरे बड़े हादसे में भी लोगों के बचे हुए होने की उम्मीद कम ही जताई जा रही है।

आठ से 10 भवन गिरने की आशंका

नगर निगम के वास्तुकार महबूब शेख ने कहा कि कृष्णा नगर में आठ से 10 भवनों के गिरने की आशंका है। इसके नीचे चल रहा स्लाटर हाउस भी पूरी तरह से गायब हो गया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।