
कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल के रांची मोड पर एक कार जेके 08 बी 3310 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को सेना का जवान चला रहा था जिसका नाम विनोद कुमार पुत्र शौरी लाल निवासी देवल तहसील बिलावल जिला कठुआ, जम्मू बताया जा रहा है।
जालंधर से पठानकोट जाते हुए डमटाल की चढ़ाई पर उसकी कार की टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही डमटाल ट्रैफिक इंचार्ज अश्विनी कुमार ने घायल सेना के जवान को पठानकोट अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना डमटाल पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।