
नगर निगम धर्मशाला के जेई जोगिंद्र कुमार को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने की है। विजिलेंस ने आरोपी जेई को एक होटल के बाहर से पकड़ा। बता दें कि जेई जोगिंद्र नक्शा पास करवाने की एवज में नंदनी थापा से दो लाख की डिमांड की थी। नंदनी थापा ने एक लाख रुपए पहले ही दे दिए थे। एक लाख देना आज तय हुआ था। इसी बीच नंदनी थापा ने विजिलेंस में मामले की शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जेई को एक होटल के बाहर से रिश्वत लेते पकड़ा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।