हिमाचल में भूकंप के झटके, कांगड़ा जिला रहा केंद्र
July 22nd, 2023 | Post by :- | 33 Views

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी कहीं से भी किसी प्रकार के नुक्सान की कोई सूचना फिलहाल नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के समय करीब 5 बजकर 49 मिनट और 25 सैकेंड पर लोगों काे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र कांगड़ा जिला रहा जाेकि जमीन के 5 किलोमीटर नीचे था।  रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई है। बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।