लोक नृत्य व गायन प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही #news4
March 20th, 2022 | Post by :- | 191 Views

बिलासपुर : राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले में आयोजित कहलूर लोक महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के राज्य उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा मुख्यातिथि थे। नलवाड़ी मेले के कहलूर लोक महोत्सव के समापन पर 29 सांस्कृतिक दलों व महिला मंडल के दलों ने भाग लिया। इसमें महिला मंडल कंदरौर, शिवानी स्वयं सहायता राजपुरा, महिला मंडल कंजयोटा, कमलकांत महिला मंडल कुठेडा, महिला मंडल मलांगन-2, महिला मंडल धराडसानी, स्वयं सहायता समूह समलेटू, महिला मंडल धारभरता, सोनिका व सहेलियां गांव बेरी दडोला, महिला मंडल मलांगन तथा शिवा महिला मंडल मुकड़ाना ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

नील कमल स्वयं सहायता समूह खारसी कनैता, विजय शर्मा व मोनिका चौहान गांव बरोटा, प्रकाश शर्मा देवली, तमन्ना ठाकुर एवं सहेलियां गांव रच्छेहड़ा, तथा फुला कंजयोटा ने लोक गायन प्रस्तुत किया। चिता देवी गांव देवली, अभिषेक कुमार गांव भरपुर, हरदेई कलोल, गुग्गा जहारपीर सांस्कृतिक मंच सुन्हानी, जय बाबे दी स्वयं सहायता समूह ममता एंड पार्टी मंझेहड़, कौशल्या मंडी-मानवा, कमल चिल्ला ने एकल सुहाग की प्रस्तुति दी। सीता राम एंड पार्टी गांव जंगल झलेड़ा, श्याम लाल एंड पार्टी सोई घुमारवीं, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह जनेड़ ने गुग्गा गाथा प्रस्तुत की। महिला मंडल उपरली भटेड और निचली भटेड ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधक बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कहा कि राजाओं के समय से चला आ रहा नलवाड़ी मेला आज भी उसी उत्साह से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि नलवाड़ी मेले का आयाम कहलूर लोकोत्सव सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। उन्होंने इस संबल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, भाषा एवं संस्कृति विभाग की जिला भाषा अधिकारी का धन्यवाद किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।