नौणी-ब्रह्मपुखर-राजपुरा संपर्क सड़क पर खर्च होंगे 34 लाख : रणधीर शर्मा #news4
March 1st, 2022 | Post by :- | 164 Views

नयनादेवी : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौणी-ब्रह्मपुखर-राजपुरा संपर्क सड़क पर कटिंग, डंगे व पुली के निर्माण कार्य की भूमि पूजन कर शुरूआत की। लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले इन कार्यों पर सड़क डंगे व पुली पर लगभग 34 लाख खर्च होंगे। इस अवसर पर रणधीर शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जहां 125 करोड़ रुपए के लगभग खर्च हो रहा है, वहीं जल शक्ति विभाग के माध्यम से भी 100 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च कर पीने के पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकारें गांव के विकास की चिंता करती हैं वहीं गरीब के कल्याण की भी योजनाएं बनाती है। उन्होंने कहा कि श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के नेताओं को विकास देख कर बौखलाहट हो रही है। 5 बार विधायक और मंत्री रह कर विकास नहीं करवा सके। अब इस विधानसभा में विकास देखकर बौखलाहट हो रही। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान पिंकी देवी, उपप्रधान सत्यदेव नंद लाल, जगदीश, संजय पॉल, धर्मपाल, हेमराज, अमन गुप्ता, देशराज, शुभम ठाकुर, एसडीओ सूरम सिंह व कनिष्ठ अभियंता दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।