वन अर्थ-वन फैमिली-वन फ्यूचर वाली है भारत की सोच : जयराम
August 27th, 2023 | Post by :- | 17 Views

शिमला : चांद पर तिरंगा फहराकर हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत करवाया है। आज भारत दुनिया में छा गया है लेकिन भारत की सोच वन अर्थ -वन फैमिली-वन फ्यूचर वाली है। दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल और सड़क, सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम और सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में है। भारत अपनी विरासत से जुड़ रहा है। यह बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 62 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मोदी के मन की बात कार्यक्रम के रविवार को 104 एपीसोड पूरे हो गए हैं।

मोदी का मन की बात कार्यक्रम निरंतर चलने वाला कार्यक्रम
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम निरंतर चलने वाला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम से पूरे भारत को एक माला में पिरोया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से देशभर की ऐसी विभूतियां के बारे में बताया जाता है, जिनका अहम योगदान है। प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से खेल जगत में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, वह उत्तम है। पीएम ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग तथा उसके बाद आगे का प्रोसैस भी सफलतापूर्वक शुरू होने पर बधाई दी है। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, विधायक डीएस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, जिला महामंत्री प्रेम चौहान, जिला उपाध्यक्ष पिंकु चौहान, पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, पार्षद कुसुम, रचना झीना, आशा शर्मा, भारत सिंह ठाकुर, परस राम गर्ग, मुनीश मेहता व शुभांकर सूद उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम से सभी वर्गों को कर रहे प्रोत्साहित : डाॅ. बिंदल 
भाजपा प्रदेशध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को शिमला मंडल के बधावनी बूथ पर सुना। इस अवसर पर डाॅ. बिंदल ने विश्व में भारत के बढ़ते कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे राष्ट्र के सभी वर्गों को प्रोत्साहन देने का कार्य किया है। इससे प्रेरणा लेकर करोड़ों भारतीयों ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी रवि मेहता, डाॅ. प्रमोद, ईश्वर रोहाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्यार सिंह, मंडल अध्यक्ष यशपाल, बीडीसी सदस्य अनुराधा, जिला शिमला के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शिमला ग्रामीण की सभी बहनों ने भाजपा अध्यक्ष को राखी बांध रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया और सभी को शुभकामनाएं दीं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।