
चंबा : चंबा में वीरवार को अब तक तीन हादसे हो चुके हैं। पहले हादसे में कार के खाई में गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे हादसे में स्कूल से बच्चों को घर ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। वहीं तीसरे मामले में एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत हो गई है।
बता दें कि दूसरे हादसा साहू-भाला मार्ग पर चलनेरा में एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह गाड़ी एक निजी स्कूल के बच्चों को छुट्टी के बाद घर ले जा रही थी, लेकिन जैसे ही संगेरा के समीप पहुंची तो चालक ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क नीचे जा गिरी। गाड़ी को गिरता देख आसपास के लोग वहां पर इकट्ठे हो गए और अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी। गाड़ी में नौ बच्चे सवार थे। इनमें से तीन वर्षीय दिव्यांक्ष पुत्र पंकज गांव व्यौटा की मौत हो गई। तीन बच्चों सहित चालक को टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया है। उपायुक्त ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा का कहना है कि घायल बच्चों का मेडिकल कालेज चंबा में उपचार चल रहा है। वहीं घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायलों की सूची
1.गौरव पुत्र चमन गांव बिंडा पीओ सराहना। उम्र 12 साल
2. अखिल पुत्र मन्सा राम गांव भाला पीओ सराहन। उम्र पांच साल
3. सात्विक पुत्र रविंद्र गांव सराहन। उम्र आठ साल
4. अथर्व पुत्र दुनीचंद शर्मा गांव गाल पीओ सराहन। उम्र आठ साल
5. आराध्या पुत्री रविन्द्र कुमार गांव सराहना। उम्र पांच साल
6. उमंग पुत्र लेखराज गांव कलेई पीओ सराहन। उम्र आठ साल
7. सुदर्शन चालक
रेफर टीएमसी कांगड़ा
1. सात्विक पुत्र रविंद्र गांव सराहन।
2.आराध्या पुत्री रविंद्र कुमार गांव सराहना।
3. उमंग पुत्र लेखराज गांव कलेई पीओ सराहन।
4 सुदर्शन चालक
बता दें कि इससे पहले 26 अप्रैल को मंडी में भी ऐसी ही दुर्घटना पेश आई है। धर्मपुर के कुम्हारड़ा में जीप के सड़क से लुढ़कने से 15 बच्चे घायल हो गए थे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।