
मंडी : हिमाचल प्रदेश उपचुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। प्रतिभा सिंह ने विजयी बढ़त पा ली है। प्रतिभा सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 8766 मतों से हरा दिया है। जुब्बल कोटखाई में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने विजयी बढ़त बना ली है। वह छह हजार वोटों से विजयी हुए हैं। आजाद प्रत्याशी चेतन बरागटा दूसरे व भाजपा प्रत्याशी नीलम तीसरे स्थान पर रही हैं। मंडी संसदीय सीट में प्रतिभा सिंह और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। लेकिन आखिर के राउंड के प्रतिभा काफी आगे निकल गईं।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा को रामपुर और भरमौर से बड़ी लीड मिली। इसके अलावा कुल्लू जिला की चारों सीटों पर भी प्रतिभा को लीड मिली। बंजार से 1878, कुल्लू से 3897, मनाली से 1841 व आनी से 7043 मतों की बढ़त मिली। जोगेंद्रनगर में भाजपा ने 6772 मतों की लीड हासिल की, जबकि लाहुल स्पीति में कांगेस ने 2147 मतों से बढ़त ली है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।