
शिमला : मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. नरेंद्र बरागटा की नाटी वाली वीडियो को अपने ट्विटर अकाऊंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि “गुंठे काटुए मोइना लड़ीयै” दिवंगत आत्मा स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा जी आज यही सोच रहे होंगे कि…..धरती पर भाजपा ने मेरे बेटे का भविष्य ही काट दिया। उन्होंने लिखा है कि जो पार्टी किसी नेता की 50 साल की कुर्बानी को नहीं समझ पाई वो आम जनता को क्या समझेगी? बता दें कि भाजपा की ओर उपचुनावों में स्व. नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को टिकट न मिलने के बाद चेतन बरागटा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके चलते भाजपा ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।