Rekong Peo: अचानक आई तापमान में वृद्धि से बर्फ व ग्लेशियर के पिघलने से सतलुज नदी उफान पर
June 23rd, 2023 | Post by :- | 217 Views

रिकांगपिओ :  जनजातीय जिला किन्नौर (Kinnaur Weather) में जहां तीन दिन पहले तक तापमान सामान्य था व सुबह-शाम लोग गर्म वस्त्र पहन रहे थे। वहीं अब तापमान में अचानक वृद्धि होने से ग्लेशियर व बर्फ तेजी से पिघलना शुरु हो गई है। दिन के समय गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। लोग उमस भरी गर्मी से भी परेशान हो रहे हैं।

तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण बीते दिन वीरवार से सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से सतलुज नदी उफान पर है। सतलुज नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट की शौगठोंग-कड़छम जल विद्युत परियोजना के पोवारी बैराज साइट पर परियोजना का निर्माण कार्य ठप पड़ गया है।

सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा

हालांकि पानी का जल स्तर दिन के समय बढ़ने से किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है मगर बैराज साइट पर परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण रूप से ठप है। अचानक बढ़े जलस्तर से इन दिनों सतलुज नदी में 11सौ क्यूमेक्स पानी है जबकि परियोजना के डाइवर्जन टनल की क्षमता 8 क्यूमेक्स की है।

बर्फ पिघलने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा

वही मूरंग नाला में भी पहाड़ों से तेजी से बर्फ पिघलने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी हालांकि इसके कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पर्यटन स्थल कल्पा में जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है तो वहीं भावानगर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।