
चेहरे पर मास्क लगा कर सुबह की दौड़ लगाना हानिकारक हो सकता है। चीन में मास्क पहने 26 वर्षीय झांग पिंग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने चार किलोमीटर दौड़ लगाई थी जिसके बाद सांस लेने में परेशानी हुई। दौड़ने के दौरान उसने मास्क लगाया था। डॉक्टरों ने कहा कि उसका बायां फेफड़ा 90 फीसदी सिकुड़ कर क्षतिग्रस्त हो गया। डॉक्टरों ने कहा कि अंग में उच्च दबाव के कारण ऐसा होता है। युवक ने मास्क पहन गलत तरीके से व्यायाम किया था।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।