
नाहन : वर्ष 2011 के उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए हिरदा रामचौहान की पत्नी सत्या चौहान ने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। सत्या चौहान वर्तमान मे विकास खंड संगड़ाह की दिउड़ी-खड़ाह पंचायत की प्रधान है। सत्या चौहान ने अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इससे पहले उनके पति लगाता 3 बार यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी के अनुसार इस बार उनके पति ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है और उनकी जगह अब वह खुद चुनाव मैदान में उतरेंगी।
सत्या ने बताया कि, अभी तक उन्होंने किसी भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की है तथा कुछ राजनीतिक दल उनके संपर्क में हैं। जो भी पार्टी उन्हें अपनी सदस्यता प्रदान करेगी। वह उसकी उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान मे उतरेगी।सत्या चौहान ने बताया कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ सकती है। सत्या चौहान के पति हृदय राम ने 2011 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार को 3200 से अधिक मतों से हराया था तथा उस दौरान सत्ताधारी दल भाजपा के कद्दावर नेता डा राजीव बिंदल, महेंद्र सिंह ठाकुर व सुखराम चौधरी आदि ने उनके प्रचार की कमान संभाली थी।
वर्ष 2012 में वह कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुमार से मात्र 658 मतों से चुनाव हार गए, मगर वह हिम्म्मत नहीं हारी। वर्ष 2017 के उन्होंने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने 12,500 के करीब मत हांसिल करके तीसरा स्थान हासिल किया था।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।