
न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव रामसुभग सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक राजस्थान के मूल निवासी हैं। इनका जन्म 25 मई, 1960 को हुआ। न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने जयपुर यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री प्राप्त कर राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत की शुरू की।
15 मई, 2006 को इन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त नियुक्त किया गया। ये दो बार अलग-अलग समय पर राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं। 13 नवंबर, 2019 को न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। 27 अप्रैल, 2020 को इन्होंने ओडिशा हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला। 3 जनवरी, 2021 को इन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।