
शिमला : राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पर्यटकों को देखने के लिए बनाए बर्फ के पहाड़ अब काले पड़ने लग गए हैं। बर्फ देखने के लिए पर्यटक देशभर से शिमला व साथ लगते प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं। बर्फ दो से तीन दिन बाद पिघल जाती है। ऐसे में पर्यटकों के लिए नगर निगम ने इस बार रिज मैदान पर तीन से चार स्थानों पर बर्फ के ढेर लगाए हैं। यहां पर पर्यटक सेल्फी लेना नहीं भूलते हैं। एक सप्ताह बाद अब यह बर्फ काली पड़ने लग गई है। पर्यटक भी अब इसके सामने सेल्फी खिचवाने से मुंह चिढ़ाने लगे हैं। अब नगर निगम ने काली पड़ी इस बर्फ को साफ करने का निर्णय लिया है। शनिवार को नगर निगम ने काली पड़ी बर्फ को पानी से धोया और इसे साफ किया। अब सड़कों को भी किया जाएगा साफ
बर्फ को पिघलाने के लिए नगर निगम ने शहर की सड़कों पर रेत व मिट्टी फेंकी है। ऐसे में अब मौसम साफ होने के बाद सड़कों पर बर्फ पिघल चुकी है और वाहनों के साथ ये चिकनी मिट्टी उड़ रही है। यह मिट्टी लोगों को दमे का शिकार बना सकती है। हालत यह हो चुकी है कि सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को मुंह ढककर गुजरना पड़ रहा है। दूसरे राज्यों से सैर के लिए आए पर्यटक भी हवा में उड़ती मिट्टी से परेशानी महसूस कर रहे हैं। वीकेंड पर उमड़े पर्यटक, 70 फीसद पहुंची आक्यूपेंसी
राजधानी शिमला में वीकेंड पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। साथ लगते राज्यों से पर्यटक घूमने के लिए शिमला पहुंचे हैं। वीकेंड पर शिमला के होटलों में आक्युपेंसी 70 फीसद तक पहुंच गई है। ऐसे में अब पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल व पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।