
अंतरराष्ट्रिय ब्राह्मण महासभा द्वारा जसवां परागपुर विधान सभा क्षेत्र में पहली बार भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली गई शोभा यात्रा के सफल आयोजन पर अंतरराष्ट्रिय ब्राह्मण महासभा जिला के वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद डोगरा तथा परागपुर तहसील केे अध्यक्ष संजय शर्मा ने भारी संंख्या में उपस्थित अंतरराष्ट्रिय ब्राह्मण महासभा से जुड़े लोगों का तहेदिल से धन्यवाद किया है।कि जिन्होंने इस शोभा यात्रा में अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर अपने धर्म के प्रति निष्ठा भाव का प्रमाण दिया है। अंतरराष्ट्रिय ब्राह्मण महासभा जिला के वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद डोगरा तथा परागपुर केे अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि अगर हम आगे भी इसी तरह एकजुट होकर चलते रहे तो समाज में पनप रही बुराइयों पर अवश्य अंकुश लगाया जा सकता है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।