
हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ने के साथ ही जंगल भी आग से दहकने लगे हैं। जंगल की आग से हर दिन बहुमूल्य वन संपदा जलकर राख हो रही है। राजधानी शिमला में जंगल की आग बेकाबू हो गई है। शहर के साथ लगते टूटीकंडी जंगल मेंआग भड़की हुई है। इससे पूरा शहर धुंए के आगोश में है। आग से जहां बहुमूल्य वन संपदा जलकर राख हो रही है, वहीं इससे निकलने वाला धुंआ लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है।
रविवार को टूटीकंडी चिड़ियाघर व बालिका आश्रम के पास चीड़ के जंगल में भीषण आग गई। वन और अग्निशमन विभाग की टीमों को मौके पर आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग टूटीकंडी बालिका आश्रम तक पहुंच गई। इससे यहां अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। धुंए से आश्रम में मौजूद छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया। इसके अलावा पंधाघाटी के शक्ति विहार में भी जंगल की आग का मामला आया है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।