एक माह बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हुआ तीर्थन घाटी का गुशैनी पुल।
August 11th, 2023 | Post by :- | 32 Views

तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार (परस राम भारती):- जिला कुल्लू उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में हजारों आवादी वाली पांच ग्राम पंचायतों को जोडने वाला गुशैनी पुल एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका है। इसे ठेकेदार की नाकामी कहे या लोक निर्माण विभाग की उदासीनता। वहीं पर कई स्थानों में लोक निर्माण विभाग द्वारा दो तीन दिन के अंदर वैली व्रीज भी बना कर जनता की सुविधा के तैयार किए गए है। यहां पर गुशैनी पुल के मुरमत का कार्य कछुआ गति मे चला हुआ है।

तीर्थन घाटी की पांच ग्राम पंचायतों नोहांडा, शर्ची, तुंग, शिल्ही,और मशियार की करीब सात हजार जनता को इस पुल के कार्य में हो रही लेटलतीफी से अनेकों प्रकार की समस्या और परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कोई व्यक्ति विमार हो जाता है तो मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में दो गाडियों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। यदि किसी व्यापारी या अन्य लोगों द्वारा बंजार से कोई जरूरी भारी समान या खाद्य सामग्री लानी हो तो गुशैनी में एक गाडी से दुसरी गाडी मे शिप्ट करने के लिए मजदूर को ढुढना पडता है।अब आने बाले कुछ ही दिनों के बाद घाटी में सेब का सीजन भी शुरू होने बाला है।

स्थानीय ग्राम पंचायत तुंग के प्रधान घनश्याम ठाकुर, पूर्व उप प्रधान मशियार प्रकाश ठाकुर, लाल चंद, हेत राम,ओम प्रकाश, मेघ सिंह, अमर भारती, हरिश शर्मा, रमेश चंद, टेक राम, राम लाल, दलीप सिंह, शेर सिंह, भगवान दास, धर्म चंद और खीमे राम आदि का कहना है कि अभी तक इस पुल का कार्य बहुत ही धीमी गति से चला हुआ है। इन्होंने कहा कि ठेकेदार ने यहां पर कार्य करने के लिए बहुत कम मजदूर लगा रखे हैं जिस कारण कार्य को गति नही मिल रही। इन्होंने शासन प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारिओं से आग्रह किया है कि इस पुल के कार्य करने की गति को बढाया जाऐ ताकि स्थानीय जनता को इस पुल की परेशानी से राहत मिले।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।