
जोगिन्दर नगर ( मंडी) 12 दिसम्बर- नशे का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार के नारों से आज जोगिंदर नगर शहर गूंज उठा। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी नशा निवारण जन जागरूकता अभियान के तहत आज जोगिंदर नगर में भी जन जागरूकता रैली आयोजित की गई। कड़ाके की ठंड व वर्षा के बावजूद गृह रक्षक कंपनी जोगिंदर नगर तथा अग्निशमन चौकी जोगिंदर नगर के अधिकारी व कर्मचारी इस रैली में शामिल हुए। हाथों में तख्तियां लिए गृह रक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गए तथा लोगों को नशे के दुष्परिणाम बारे जागरूक किया।
गृह रक्षक कंपनी जोगिंदर नगर के कंपनी कमांडर बीरी सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार आज जोगिंदर नगर में अग्निशमन चौकी और गृह रक्षक चौकी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त तौर पर यह जागरूकता रैली निकाली तथा आम जन समुदाय विशेषकर युवा वर्ग से नशे की इस सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा इस बारे अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।
-000-
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।