
कांगड़ा : विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के गांव महाड़ के युवक की दुबई में एक हादसे में मौत हो गई। युवक अढ़ाई साल पहले ही विदेश गया था। युवक वहां मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की रात काम करते हुए मलबा ऊपर गिरने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में बिहार के भी कुछ युवकों की मौत की सूचना है। जानकारी के अनुसार शाहपुर के गांव महाड़ का 23 वर्षीय अनुराग कुमार पुत्र जैसी राम अढ़ाई साल पहले अपने गांव के एक युवक के साथ दुबई गया था। वहां पर ये युवक एक कंपनी के माध्यम मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार की रात अनुराग किसी बिल्डिंग में काम कर रहा था। अचानक मलबा ऊपर गिरने से युवक उसमें दब गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।