
हिमाचल प्रदेश में दीपावली पर पटाखे चलाने पर कुछ बंदिशें रहेंगी। एनजीटी यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश अनुसार ईको फ्रेंडली पटाखे चलाने की ही अनुमति रहेगी। साथ ही दीपावली पर दो घंटे ही पटाखे चला सकेंगे। हिमाचल प्रदेश में पटाखों पर पूर्णतय रोक नहीं लगाई गई है। प्रदेश में पटाखे चला सकेंगे, लेकिन कुछ बंदिशें व नियम रहेंगे। बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी स्पष्ट कहा था कि दीपावली लोगों की भावनाओं से जुड़ा त्योहार है, ऐसे में पटाखों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कम से कम पटाखे चलाने की अपील जरूर की है।
प्रदेश के बड़े शहरों में पटाखे फोड़ने को लेकर समय सीमा तय कर दी गई है। शहरों में दो घंटे से ज्यादा पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दस बजे के बाद पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।