
कुल्लू : मनाली-केलांग सड़क मार्ग हिमखंड गिरने के कारण अवरुद्घ हो गया है। बताया जा रहा है कि अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल से केलांग के बीच तेलिंग नाला के पास बुधवार दोपहर बाद हिमखंड गिरा है। हिमखंड गिरने के चलते एक पर्यटक वाहन चपेट में आ गया है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने हिमखंड गिरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शाम करीब सवा 4 बजे तेलिंग गांव के पास एक हिमखंड गिरा है। पुलिस टीम मौके पर है और बचाव कार्य जारी है। वहीं सिस्सू और चंद्रा ब्रिज पर यातायात रोक दिया गया है। प्रशासन सड़क मार्ग सुचारू करने में जुट गया है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।